15 जिलों के 900 चावल मिलों में कम मिला धान, मालिकों को देंगे कारण बताओ नोटिस
January 08, 2020 12:04 PM
Pinaka times, Faridabad; 08th january : प्रदेश के 15 जिलों के 1305 चावल मिलों में से करीब 900 चावल मिलों में धान कम मिला है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अब इन चावल मिलों को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा, ताकि कम धान मिलने के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके लिए चावल मिल मालिकों को निर्धारित समय सीमा में जवाब देना होगा।
|
प्रदेश में बिना रजिस्ट्रेशन डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्रैक्टिस : विज
January 04, 2020 11:04 AM
Pinaka Times, Faridabad; 4Th January : प्रदेश में अब कोई भी डॉक्टर हरियाणा मेडिकल काउंसिल में बिना रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस नहीं कर पाएगा। काउंसिल की ओर से सभी डॉक्टरों को 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने का वक्त दिया गया है। यदि इसके बाद भी कोई बिना रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस करता है तो उसे नोटिस दिया देकर कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
|
बेल पर बाहर आए सजायाफ्ता कैदी ने होटल में किया गर्लफ्रेंड का कत्ल, फरार
January 02, 2020 11:19 AM
Pinaka Times, Faridabad; 02nd January : इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो स्थित द स्काई होटल के कमरे में एक महिला का शव बरामद हुआ है। मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने धारा 302 यानी कत्ल करने के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की की पहचान 24 साल के सर्बजीत कौर के रूप में हुई है। सर्बजीत कौर संगरूर की रहने वाली थी और मोहाली के एक अस्पताल में नर्स थी। आरोपी की पहचान सेक्टर 30 के मनिंदर उर्फ राजा के रूप में हुई है।
|
पंजाबः फिर खुला जालंधर का चर्चित बिल्ला मर्डर केस, गवाह ने दायर की याचिका, बड़ा खुलासा
January 01, 2020 11:38 AM
Pinaka Times, Faridabad; 01st Jaunary : पंजाब के चर्चित पाल गारमेंट्स के मालिक अनिल कुमार बिल्ला के मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। हत्याकांड के गवाह चरण सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है कि वह बिल्ला मर्डर केस का गवाह है और बिल्ला का मर्डर प्रापर्टी कारोबारी रंजीत सिंह ने करवाया था। इसके लिए गैंगस्टरों को मोटी सुपारी दी गई थी। इस मर्डर के पीछे करोड़ों का लेनदेन है और इसमें कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
|
कश्मीर में 30 साल में सबसे कम सैलानी पहुंचे, हिमाचल में बुकिंग 40% तक बढ़ी
December 26, 2019 11:06 AM
Pinaka Times, Faridabad; 26th December : अनुच्छेद-370 हटाने के बाद से बदले हालात के बीच कश्मीर में क्रिसमस और न्यू ईयर पर 30 साल में सबसे कम पर्यटक पहुंचे हैं। दिसंबर में औसतन रोजाना 300 सैलानी ही कश्मीर गए हैं। कश्मीर के हालात का फायदा सीधा हिमाचल प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री को मिला है। होटलों में 70% तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। तीन बड़े पर्यटन केंद्रों शिमला, मनाली और धर्मशाला में पिछले साल की तुलना में 20 से 40% तक ज्यादा एडवांस बुकिंग हो चुकी है। प्रदेश में दो दशक पहले तक क्रिसमस और न्यू ईयर पर ऐसी भीड़ आम थी। मौसम चक्र बदलने से इन दिनों में बर्फ गिरना कम हुआ तो पर्यटक भी कम होने लगे। इस बार हिमाचल में दिसंबर की शुरुआत में भारी बर्फबारी हुई है। होटल इंडस्ट्री के अनुसार कश्मीर के हालात और समय पर बर्फबारी के चलते पर्यटकों की संख्या एकाएक बढ़ गई है।
|
नए साल पर महंगाई का 'तोहफा', बिजली 30 पैसे यूनिट महंगी, अप्रैल में फिर रेट बढ़ने के आसार
December 25, 2019 12:27 PM
Pinaka Times, Faridabad; 25th December : पंजाब सरकार ने नए साल के पहले ही दिन से प्रदेशवासियों को जोरदार बिजली का झटका देने का फैसला कर लिया है। एक जनवरी से प्रदेश में बिजली प्रति यूनिट 30 पैसे महंगी जाएगी। पंजाब राज्य बिजली नियामक आयोग ने पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन (पावर कॉम) की याचिका पर मंगलवार को फैसला सुना दिया। आम उपभोक्ता के लिए जहां यह बढ़ोतरी 30 पैसे प्रति यूनिट है वहीं औद्योगिक क्षेत्र के लिए 29 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। कृषि सेक्टर के लिए मोटरों का टैरिफ भी 20 पैसे प्रति हॉर्स पावर बढ़ाया जा रहा है। पीएसईआरसी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।
|
शाहिद कपूर की फिल्म की शूटिंग थी शोरूम के अंदर, बाउंसरों ने इंटरनल रोड पर ही जाने से लोगों को रोका
December 24, 2019 10:36 AM
Pinaka Times, Faridabad; 24Th December : सेक्टर-7 में पेट्रोल पंप के नजदीक शाहिद कपूर की फिल्म की शूटिंग ने शहर के लोगों को परेशानी में डाल दिया। बीते दिन की सुबबह करीब 11 बजे शूटिंग शुरू हुई और ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस नहीं बल्कि फिल्म के बाउंसर्स मौजूद रहे। यह बाउंसर्स लाेगों को पेट्रोल पंप के आगे से सेक्टर-7 की इंटरनल रोड पर जाने के लिए रोकते दिखे।
|
|
जंगलों में घूमने वाले तेंदुओं पर रेडियो कॉलर लगाएगा वन विभाग
December 22, 2019 10:31 AM
Pinaka Times, Faridabad; 22Nd December : हरियाणा में तेंदुए अब घनी आबादी में नहीं घुस पाएंगे। वन विभाग प्रदेश के जंगलों में घूमने वाले तेंदुओं पर रेडियो कॉलर लगाएगा। इससे उनकी लॉकेशन का पता चलता रहेगा और जब वे घनी आबादी की ओर जाएंगे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को मिल जाएगा। ऐसे में समय रहते तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा। यही नहीं तेंदुए को ढूंढने में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
|
अपराधियों के सामने लाचार नजर आ रही है पुलिस, पकड़े नहीं जा सके आरोपी
December 21, 2019 10:19 AM
Pinaka Times, Faridabad; 21St December : सेक्टर-15 में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपियों को पकड़ने में चंडीगढ़ पुलिस दूसरे दिन भी नाकाम साबित रही। अभी तक पुलिस गोली चलाने वालों की पहचान भी नहीं कर पाई है। यूटी पुलिस अपराधियों के सामने लाचार नजर आ रही है।
|
|
|
सरहद पर 200 पुलिस जवानों व कमांडो दस्ते का तलाशी अभियान, चप्पा-चप्पा खंगाला
December 18, 2019 10:51 AM
Pinaka Times, Faridabad; 18th December : नए साल और घने कोहरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। इसका असर बुधवार सुबह पठानकोट में देखने को मिला। पठानकोट जिला पुलिस ने बुधवार तड़के भारत-पाक सीमा पर तलाशी अभियान चलाया। करीब 200 पुलिस जवान और घातक कमांडो दस्ते ने अलग-अलग टीमें बनाकर पूरे बमियाल सेक्टर को खंगाला। इसमें पुलिस थाना तारागढ़ बीएसपी नारकोटिक्स एसपी ऑपरेशन के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
|
हाईकोर्ट में बोली महिला- पति ने खुद को जट सिख बता की शादी, एससी है मुझे तलाक चाहिए
December 17, 2019 10:56 AM
Pinaka Times, Faridabad; 17th december : पति पर एससी होते हुए जट सिख बता शादी करने को क्रूरता बताते हुए दाखिल पंजाब पुलिस की कांस्टेबल की याचिका को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने तलाक से इनकार कर दिया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को बताया गया कि याची ने 10 फरवरी 2010 को प्रेम विवाह किया था। उस समय पति ने अपनी जाति जट सिख बताई थी क्योंकि याची भी जट सिख थी।
|
चंडीगढ़ कार्निवल 20 से, अलग-अलग कैरेक्टर्स के लिए फ्लोट्स बनाने में जुटे स्टूडेंट्स
December 16, 2019 10:53 AM
Pinaka Times, Faridabad; 16Th December : इस बार चंडीगढ़ कार्निवल 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। पहले कार्निवल नवंबर महीने में होता था। कार्निवल के आयोजन के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। लेजर वैली में होने वाले इस कार्निवल के लिए चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्ट्स के स्टूडेंट्स फ्लोट्स बनाने का काम शुरू कर दिया है।
|
सात अफसरों-कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी
December 14, 2019 10:35 AM
Pinaka Times, Faridabad; 14Th December : पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मामले में अब और नया खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रहे स्टेट विजिलेंस ब्यूराे ने नया घोटाला पकड़ा है, जिसमें इसकी राशि करोड़ों रुपए में बताई जा रही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार एक रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर और एक निलंबित डिप्टी डायरेक्टर समेत सात लोगों ने पूरा खेल किया है।
|
हाईकोर्ट का सवाल- जेबीटी भर्ती घोटाले में अधिकारियों की पेंशन रोकी तो नेताओं पर मेहरबानी क्यों
December 13, 2019 11:07 AM
Pinaka Times, Faridabad; 13Th December : जेबीटी भर्ती घोटाले में दोषी अधिकारियों की पेंशन रोकने और नेताओं की पेंशन जारी रखने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जब अधिकारियों की पेंशन रोक दी है तो नेताओं पर सरकार मेहरबान क्यों है।मामले में एक ब्लाक शिक्षा अधिकारी राम कुमार व अन्य ने याचिका दायर कर उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसके तहत उनके सभी सेवानिवृत्त लाभ व पेंशन रोकने का फैसला लिया गया है। याची के वकील ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला व 56 अधिकारियों को जेबीटी भर्ती घोटाले में दोषी करार दिया गया था।
|
जिससे दुष्कर्म किया, उससे विवाह के लिए हाईकोर्ट से मांगी पैरोल, कुरुक्षेत्र में कराई जाएगी शादी
December 12, 2019 11:37 AM
Pinaka Times, Faridabad; 12th December : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए एक कैदी ने उसी लड़की से शादी के लिए पैरोल मांगी है, जिससे दुष्कर्म के आरोप में उसे सजा हुई है। क्षेत्र निवासी कैदी की मांग को मंजूर करते हुए हाईकोर्ट ने उसे शादी रचाने के लिए एक माह की पैरोल दे दी है। इस मामले में हाईकोर्ट को बताया गया कि कैदी उसी लड़की से विवाह करना चाहता है जिसके साथ उसने दुष्कर्म किया था।
|
|