सेक्टर-12 खेल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में बास्केटबॉल गेम की हुई शुरुआत
May 20, 2022 04:33 PM
Pinaka Times, Faridabad; 20th May: हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शुक्रवार को प्रातः 6:00 बजे खेल परिसर सेक्टर-12 में सांसद खेल महोत्सव के बास्केटबॉल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने फरीदाबाद सेक्टर- 12 खेल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में बास्केटबॉल गेम की शुरुआत करवाई। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और अपना परिचय दिया। इसके बाद परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बास्केटबॉल उछाल कर खेल शुरू करवाया।
|
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में किया गया सांसद खेल महोत्सव का आयोजन
May 20, 2022 04:30 PM
Pinaka Times, Faridabad; 20th May: भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच है। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव के माध्यम से दूर दराज के गांव में उन छुपी हुई प्रतिभाओं को जो छोटे कस्बों और शहरों में है, उनको एक ऐसा मंच मिले जहां वो अपनी प्रतिभा को दिखा सके। ताकि खेलो में उनकी रुचि बढ़े। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर गत सायं स्थानीय खेल परिसर में सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
|
बड़खल की विधायिका सीमा त्रिखा ने किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
May 20, 2022 03:50 PM
Pinaka Times, Faridabad; 20th Mayफरीदाबाद नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 10.30 बजे रोज गार्डन फरीदाबाद एनआईटी व उसके आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को बड़खल की विधायिका सीमा त्रिखा ने किया। इस दौरान विधायिका सीमा त्रिखा ने पार्क में झाडू लगाकर गंदगी को इकटठा किया और फिर उसको रिक्शा में डालकर डंपिंग ग्राउंड के लिए भेजा।
|
|
|
|
डॉग स्क्वायड टीम और डीएमआरसी टीम ने फरीदाबाद में सभी मेट्रो स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान
May 19, 2022 04:51 PM
Pinaka Times,Faridabad; 19May: आज सभी मेट्रो स्टेशन पर पुलिस प्रशासन के द्वारा बम निरोधक दस्ता की टीम व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ थाना प्रबंधक मेट्रो पुलिस स्टेशन ओल्ड ने आज 10:00 बजे ओल्ड मेट्रो स्टेशन से शुरुआत करके सभी मेट्रो स्टेशन की चेकिंग बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा की दृष्टि से की गई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बारे में बताया गया।
|
आजादी के गुमनाम नायकों को समर्पित रहा नाटक 'दास्तान- ए-रोहनात'
May 19, 2022 03:57 PM
Pinaka Times,Faridabad; 19May: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सैक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में आयोजित बुधवार की शाम पूरी तरह से आजादी के गुमनाम नायकों को समर्पित रही। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने जिस प्रकार 'दास्तान- ए-रोहनात' नाटक का मंचन किया उसे वाकई रोहनात गांव के गुमनाम महानायकों को सच्ची श्रद्धांजलि कहा जा सकता है।
|
|
चोरी के मुक़दमे में वंचित चल रहे दो आरोपी सोने के रानी हार सहित गिरफ्तार
May 18, 2022 05:25 PM
Pinaka Times,Faridabad; 18May: डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादयान ने शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी क्राइम ब्रांचों को अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेन्द्र की टीम ने दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।
|
|
|
जिला में पंचायती राज चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन
May 18, 2022 05:20 PM
Pinaka Times,Faridabad; 18May: उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज बुधवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में पंचायती राज चुनाव की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का प्रारंभिक प्रकाशन हुआ। उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का वार्ड वाइज अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई 2022 को होगा।
|
|
फरीदाबाद में अब तक लगाई गई 40 लाख 4 हजार 784 डोज़
May 15, 2022 05:49 PM
Pinaka Times,Faridabad; 15May: उपायुक्त जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। वैक्सीनेशन अभियान के तहत समाचार लिखे जाने तक जिला में 49 सरकारी और 9 प्राइवेट अस्पतालों सहित 58 स्थानों पर आयोजित वैक्सीनेशन कैम्पों में 65729 लोगों को बुस्टर डोज वैक्सीन भी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज के आंकड़ो को मिलाकर जिला में वैक्सीन की कुल पहली व दूसरी डोज़ सहित कुल 4004784 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
|
धाकड़ ऑन व्हील्स व खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मस्कट जया और विजय को देखने को आतुर जिलावासी
May 15, 2022 05:45 PM
Pinaka Times,Faridabad; 15May: आजादी अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा में 4 से 13 जून को आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के लिए जहां हर वर्ग के लोग रोमांचित हैं वहीं फरीदाबाद के लोग विशेषकर युवाओं में खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। जिला खेल परिषद के अध्यक्ष एवं डीसी जितेंद्र यादव का कहना है कि यह यूथ गेम्स युवाओं के लिए सकारात्मक संदेश देने में भागीदार बनेंगे। डीसी ने बताया कि धाकड़ ऑन व्हील्स व खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मस्कट जया और विजय को देखने के लिए लोग आतुर हैं।
|
|
|
|