Latest :
ऑपरेशन मुस्कान के तहत सूरत गुजरात से 5 दिन पहले लापता हुई महिला व 2 नाबालिक बच्चों को आईएमटी पुलिस टीम ने बरामद कर किया परिजनों के हवालेसिद्धदाता आश्रम के पीछे जंगल में एक पेड पर प्लास्टिक की रस्सी के फदें से लटके मिले दो नाबालिग के शव के मामले में , गहनता से जांच करने के लिए एसआईटी का गठनक्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तारगांजा की तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तारपुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने डीसीपी बल्लबगढ कार्यालय में डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों के साथ मीटिंग कर अपराध पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश637 ग्राम गांजा सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तारसाइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, नशाखोरी जैसे सामाजिक मुद्दों के बारे में प्रदान की जानकारीटास्क या इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से बचाव के लिए फरीदाबाद पुलिस की साइबर एडवाइजरीघर से लापता 34 वर्षीय महिला को पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने नई दिल्ली से मात्र 24 घंटे में किया बरामद14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महिला थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार
Haryana
नारी शक्ति पुरुस्कार 2021 के लिए नामांकन आमंत्रित: डीसी जितेंद्र यादव
January 20, 2022 05:30 PM

Pinaka Times, Faridabad; 20th January : उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने नारी शक्ति पुरस्कार-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन/नामांकन आमंत्रित किए हैं। इस पुरस्कार के लिए 31 जनवरी 2022 तक प्राप्त आवेदनों/नामांकनों पर विचार किया जाएगा।

बड़े पदों पर बैठे अफसर साहो को हटाने की तैयारी 28 HCS व 1 IPS का नाम शामिल पढ़े, क्या है पूरा मामला
November 27, 2021 06:25 PM

Pinaka Times, 27th November : हरियाणा की अफसरशाही में हड़कंप मचा हुआ है, यह हड़कंप उच्च पदों पर बैठे सिविल सर्विस के अधिकारियों में मचा हुआ है। इस हड़कंप का कारण उनको नौकरी से हटाया जाना है। इसके अलावा इनमें एक आईपीएस अधिकारी का नाम भी शामिल है।10 और हरियाणा सरकार 28 आईएएस और आईपीएस को नौकरी से हटाने की तैयारी कर रही है।

कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर व कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, पढ़े क्या है पूरा मामला
August 16, 2020 08:24 PM

Pinaka Times, Haryana; 16th August : समालखा के कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी को कालोनी बताकर स्वीकृत कराने का फर्जीवाड़ा साबित होने पर लोकायुक्त ने एसआईटी गठित कर तीन माह में दोषियों को दंडित करने के आदेश सरकार को किए हैं। आदेशों में लोकायुक्त जस्टिस एन.के. अग्रवाल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय के उच्चाधिकारी पानीपत के तत्कालीन डीसी व समालखा नगरपालिका के अधिकारी जैसे-तैसे कांग्रेसी विधायक की  अवैध निर्मित कोठी को पास करने पर आमदा थे। लोकायुक्त जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने की रिपोर्ट मिलने के बावजूद वर्ष 2018 में भाजपा शासन में कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी को कालोनी बताकर पास कर दिया गया।

हरियाणा शॉपिंग मॉल्स में मिलेगी शराब, नई आबकारी नीति को मंजूरी, अंग्रेजी शराब महंगी, न्‍यूनतम कीमत 900 रुपये
February 20, 2020 08:08 PM

Pinaka Times, Faridabad; 20th February : हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की यहां हुई बैठक में इसे स्‍वीकृति दी गई। इसके अनुसार हरियाणा में बीयर 10 रुपये सस्‍ती हो जाएगी, ले‍किन अंग्रेजी शराब महंगी हो जाएगी। अब अंग्रेजी शराब की बोतल की न्‍यूनतम कीमत 900 रुपये होगी। इसके साथ, राज्‍य में अब शॉपिंग मॉल्स में भी शराब की दुकानें खुलेंगी। 

कड़े पुलिस पहरे के बीच हरियाणा में हड़ताल जारी, कुछ डिपो में रोडवेज बस भी चली
January 08, 2020 12:08 PM

Pinaka Times, Faridabad; 08th January :  कर्मचारी यूनियनों के आह्वान पर बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल के बीच हरियाणा में भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हरियाणा रोडवेज के अलग-अलग डिपो में कड़े पुलिस पहले के बीच रोडवेज कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन लगभग सभी बस अड्डों से हड़ताल के बीच भी बसें चलाई जा रही हैं। रोडवेज कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते उनका कोई बस नहीं चला। 

मौसम ने ली करवट, बरसात से हुए सप्ताह का आगाज, दोबारा बढ़ेगी ठंड
January 06, 2020 11:59 AM

Pinaka Times, Faridabad; 6Th January : हरियाणा में रविवार को लगातार पांचवें दिन भी गुनगुनी धूप खिली, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद बादल छा गए और रात को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। सोमवार दिन का आगाज बारिश से हुआ। इस वजह से तापमान में दोबारा गिरावट देखने को मिली है और ठंड बढ़ गई है। 

रेवाड़ीः हाईवे पर ट्रक की ब्रेक हुई फेल, एक के बाद एक आपस में टकराईं गाड़ियां, कईं घायल
January 02, 2020 11:28 AM

Pinaka Times, Faridabad; 02nd January : हरियाणा के रेवाड़ी में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गईं और फिर एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। ब्रेक फेल ट्रक की तेज रफ्तार के कारण बताई जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर घना कोहरा छाया हुआ था, जिस वजह से ट्रक चालक को कुछ नजर नहीं आया और हादसा हो गया।

2020 को ‘सुशासन संकल्प’ वर्ष के रूप में मनाएगी हरियाणा सरकार, प्रदेश की तस्वीर बदलना लक्ष्य
January 01, 2020 11:02 AM

Pinaka Times, Faridabad; 01st January : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संकल्प लेते हुए दावा किया कि हरियाणा सरकार वर्ष 2020 में कई नए सौगातों से प्रदेश की तस्वीर बदलना चाहती हैं। इतना ही नहीं कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जो इस वर्ष पूरी हो रही हैं। इससे प्रदेश के विकास की रफ्तार और तेज होगी। उधर, हरियाणा सरकार ने नव वर्ष को ‘सुशासन संकल्प’ वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

13 की उम्र में महाराष्ट्र से लाकर हरियाणा में 4 जगह बेची गई, 7 लाेगों ने किया दुष्कर्म
December 29, 2019 11:12 AM

Pinaka Times, Faridabad; 29Th December : यमुनानगर में मानव तस्करी कर देह व्यापार कराने का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर महाराष्ट्र से 8 साल पहले किडनैप कर लाई गई महिला ने पुलिस को शिकायत की है। जब उसे किडनैप किया गया, तब उसकी उम्र मात्र 13 साल थी। वहां से उसे पड़ोस की एक महिला मंदिर से किडनैप कर ले आई और नारायणगढ़ में यूनिता उर्फ सपना को 1 लाख रु. में बेच दिया।

बिजली निगम व बैक ऑफिस में साथ-साथ काम करता, बिल करेक्शन की रिक्वेस्ट भेज खुद ही कर देता था अप्रूव, सुपरवाइजर बर्खास्त
December 28, 2019 11:01 AM

Pinaka Times, Faridabad; 28Th December : फर्जी बिल करेक्शन मामले में हेडक्वार्टर की ओर से गठित की गई टीम की जांच में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी मनीष सब डिवीजन में सुपरवाइजर के साथ बैक ऑफिस में भी काम करता था। ऐसे में वह सब डिवीजन और बैक ऑफिस की आईडी और पासवर्ड चोरी कर फर्जी तौर पर बिल करेक्शन कर देता था। एनवाईजी कंपनी ने शुक्रवार को लेटर जारी कर मनीष को टर्मिनेट कर दिया है। साथ ही मनीष को पुलिस जांच व विभागीय जांच में शामिल होने को कहा गया है। पहले सब डिवीजन की आईडी व पासवर्ड खोलकर बिल करेक्शन की रिक्वेस्ट भेजता। इसके बाद उसे बैक ऑफिस में जाकर अप्रूवल देता था। फर्जीवाड़े में कॉमर्शियल असिस्टेंट के अलावा जिन-जिन कर्मचारियों या अधिकारियों की आईडी व पासवर्ड का इस्तेमाल किया है, उनसे भी पूछताछ की जा रही है।

मर्डर केस में जमानत पर आए युवक, उसके पिता और चाचा को मारी गोलियां, तीनों गंभीर
December 27, 2019 11:14 AM

Pinaka Times, Faridabad; 27Th December : पांच लाख के इनामी बदमाश कृष्ण दादुपुर गैंग का सहयोग करने वाले युवक गोल्डी, उसके पिता और चाचा को गुरुवार देर शाम गोलियां मार दी गई। तीनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटनास्थल गांव झंझाड़ी में पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस को खरी-खरी सुनाई। सीआईए की टीमें वारदात को अंजाम देने वाले को ढूंढने में लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि गोल्डी (29), इसके पिता जयभगवान (60), चाचा धर्मबीर (45) इन्हीं की करियाणा दुकान पर थे। एक कार में दो युवक आए और दुकान में उन पर गोलियां मारते हुए फरार हो गए।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण जारी, बादलों और कोहरे की वजह से प्रदेश में नजर नहीं आ रहा सूर्य
December 26, 2019 10:57 AM

Pinaka Times, Faeidabad, 26th December : 26 दिसंबर 2019 को सुबह 8.04 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हो होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में कई स्थानों पर दिखाई दिया। हालांकि, हरियाणा में बादलों और कोहरे की वजह से सूर्य ग्रहण नजर नहीं आ रहा है। वहीं, कुरुक्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सन्निहित सरोवर और ब्रह्मसरोवर में स्नान करने पहुंचे। मान्यता है कि इस दिन इन सरोवर में स्नान करने का फल अश्वमेव यज्ञ के बराबर मिलता है और ग्रहण के दौरान यहां सभी देवी-देवता मौजूद रहते हैं।  

हरियाणा में 'चाइल्ड केयर लीव' के लिए नियमावली जारी, फरमान- नए सिरे से दी जाएगी पोस्टिंग
December 25, 2019 11:48 AM

Pinaka Times, Faridabad; 25th December : कॉलेज की महिला प्रोफेसर को चाइल्ड केयर लीव देने को लेकर एक नियमावली जारी की गई है, जिसके मुताबिक लीव से लौटने के बाद नए सिरे से पोस्टिंग दी जाएगी। हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इससे संबंधित सर्कुलर राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों के प्राचार्य को जारी किया है। विभाग के डिप्टी डायरेक्टर द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में पढ़ाने वाली महिला प्रोफेसर अगर एक महीने से ज्यादा अवधि के लिए ‘चाइल्ड केयर लीव’ लेती हैं, तो लीव पूरी होने के बाद उनको पंचकूला निदेशालय में ज्वॉइन करना होगा। फिर उनको नए सिरे से पोस्टिंग दी जाएगी।

पुलिस लाइन बनाने को मानेसर में उजाड़ी 30.5 एकड़ अरावली
December 24, 2019 01:07 PM

Pinaka Times, Faridabad; 24th December : पुलिस लाइन बनाने के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने गांव मानेसर में करीब 30.5 एकड़ अरावली को उजाड़ दिया। वन विभाग की अनुमति के बिना यहां 15 हजार पेड़ों को काट दिया गया है। यह खुलासा नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर वन विभाग की रिपोर्ट में हुआ है। वन विभाग ने रिपोर्ट एनजीटी में सौंप दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस विभाग ने गांव मानेसर ग्राम पंचायत से 61.38 एकड़ जमीन खरीदा था। 8 मार्च, 2010 को रूरल डिवेलपमेंट एंड पंचायत डिपार्टमेंट की तरफ से आदेश जारी किए गए। इस जमीन में 70 प्रतिशत जमीन अरावली की है। पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट के सेक्शन 4 और 5 के तहत इस जमीन पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं किया जा सका है। यह नोटिफिकेशन 7 मई, 1992 को जारी हुआ था।

चरखी दादरी में दोस्त को देख हाईवे के किनारे रोकी बाइक, तो पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने तीन को रौंदा
December 23, 2019 10:30 AM

Pinaka Times Faridabad; 23Rd  December : लोहारू-मेरठ हाईवे पर रविवार की शाम बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से आ रहे ओवर स्पीड डंपर ने कुचल दिया। इनमें से दो की मौके पर जबकि एक की रोहतक पीजीआई ले जाते वक्त मौत हो गई। रावलधी निवासी सतीश(45) व धर्मबीर सिंह (46) रविवार शाम गांव समसपुर गए थे। वहां से वापासी के दौरान समसपुर रोड टी पॉइंट पर गांव का उनका दोस्त 58 वर्षीय राजबीर मिल गया। 

सोनीपत में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत-तीन गंभीर घायल; सड़क पर गिरा छत का मलबा
December 22, 2019 10:15 AM

Pinaka times, Faridabad; 22Nd December : सोनीपत में शनिवार देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट की घटना सामने आई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

झज्जर के गांव महराना के मोहित कुमार ने हासिल किया पहला रैंक
December 21, 2019 10:27 AM

Pinaka Times, Faridabad; 21St December : हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एचसीएस-एलाइड सर्विस के जारी किए गए परिणाम में झज्जर के गांव महराना के मोहित कुमार ने पहली रैंक हासिल की है। मोहित यूपीएससी की परीक्षा पास कर इंटरव्यू तक पहुंचे थे।  दूसरी रैंक चंडीगढ़ के जितेंद्र जोशी ने हासिल की है।

रोहतक-करनाल और हिसार में शिमला से भी ज्यादा सर्द रही रात, भिवानी में टूटा आठ साल का रिकॉर्ड
December 20, 2019 11:18 AM

Pinaka Times, Faridabad; 20th December : मौसम के बदलते मिजाज के बीच मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा भी कहर बरपाने लगा है। तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से रोहतक, करनाल, हिसार समेत हरियाणा के कई शहरों की रात शिमला से भी ज्यादा सर्द रही। गुरुवार सुबह से छाए घने कोहरे के कारण भिवानी में दृश्यता महज 10 मीटर तो हिसार में 50 मीटर रही, जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। 

12345678910...
Grievance Redressal Disclaimer Complaint
Pinaka Times
Email : editor@pinakatimes.com
Email : gropinakatimes@gmail.com
Copyright © 2016 Pinaka Times All rights reserved.
Website Designed by Mozart Infotech