एमएचआरडी मंत्रालय का घेराव करते समय NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन समेत कई छात्रनेताओं को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
July 21, 2020 06:52 PM
Pinaka Times, Delhi; 21st July : आज एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व हरियाणा प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों के कार्यकर्ताओं ने एमएचआरडी मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने मुख्यतः दो मांगो को लेकर के प्रदर्शन किया जिसमें फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षाएं रद्द करवाना तथा सभी स्कूल-कॉलेजों की 6 माह की फीस माफ करवाना हैं। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया तथा नई दिल्ली मंदिर मार्ग थाने में ले जाया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी दोनों मांगो को लेकर ट्रेंड चला हैं जिसमें ट्विटर पर #WakeUpMHRD हैश टैग का प्रयोग करके छात्रों ने अपनी मांग को सरकार के सामने रखा हैं।
|
NSUI ने ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल लांच किया है
June 29, 2020 04:46 PM
Pinaka Times, Delhi; 29th June : NSUI ने देश भर के विश्वविद्यालयों में नया दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को एडमिशन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं को सरल करने के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल लांच किया है, NSUI सोशल मीडिया के नेशनल वाइस चेयरमैन हर्ष बिसारिया ने बताया कि विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रकिया शुरू हो चुकी है, और छात्रो को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में छात्रो की मदद करने के लिए NSUI ने कमर कस ली है जिसके तहत देशभर में हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किए गए हैं जिन पर संपर्क करके कोई भी छात्र किसी भी प्रकार की मदद प्राप्त कर सकता है।
|
UGC को परीक्षा पर पुनर्विचार करने का निर्देश, NSUI का मिला समर्थन
June 29, 2020 04:32 PM
Pinaka Times, Delhi : 29th June : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने फाइनल ईयर के छात्रों के लिए ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है. वहीं कई छात्र, छात्र संगठन और शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में एनएसयूआई ने भी परीक्षा समाप्त कर छात्रों की पदोन्नति की सिफारिश की थी
|
|
|
अब क्रैश प्लेन का डेटा कार्ड उजागर करेगा उस कोहरे वाली रात का सच
January 06, 2020 11:56 AM
Pinaka Times, Faridabad; 6Th January : ढाना में चाइम्स एविएशन के प्लेन के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल शुरु हो गई है। रविवार को मुंबई से एक्सीडेंटल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और दिल्ली से डायरेक्टोरेट जनरल सिविल एविएशन की एयर सेफ्टी टीम ढाना पहुंची। जहां उन्होंने एविएशन सेंटर के पास पड़े प्लेन के मलबे से विभिन्न पार्ट्स एकत्र किए।दोनों टीम की जांच करीब-करीब पूरे दिन चलती रही। जानकारी के अनुसार एक्सीडेंटल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो(एआईबी) ने प्लेन के मलबे से डेटा कार्ड निकाल लिया है। इस कार्ड में उस रात को प्लेन के मैकेनिज्म में आई खराबी से लेकर वेदर कंडीशन (कोहरा, हवा, आंधी, बारिश, बादलों की गरज-चमक) का ब्योरा रिकॉर्ड होता है। एआईबी को यह कार्ड मिल गया है जिसे अब डाउन लोड कर उस रात का सच जाना जाएगा। एविएशन के तकनीकी जानकारों के अनुसार यह डाटा कार्ड बहुत कुछ ब्लैक बॉक्स की तरह काम करता है।
|
सागर के ढाना में चाइम्स एविएशन का प्लेन क्रैश, मुंबई के ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत
January 04, 2020 11:00 AM
Pinaka Times, Faridabad; 4Th January : सागर जिले के ढाना में शुक्रवार रात करीब 9 बजे चाइम्स एविएशन का एक ट्रेनी प्लेन लैंडिंग के समय हवाई पट्टी से कुछ दूर खेत में क्रैश हो गया। हादसे में पायलट अशोक मकवाना और ट्रेनी पीयूष चंदेल की मौत हो गई। दोनों मुंबई के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, कोहरा बढ़ने से पायलट को रनवे नहीं दिखा, जिससे विमान करीब 80-100 मीटर दूर खेत में जा गिरा।
|
दिल्ली विधानसभा चुनावः भाजपा का प्रचार अभियान आज से, उतरेंगे 49 रथ
January 02, 2020 10:56 AM
Pinaka Times, Faridabad; 02nd January : भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज बृहस्पतिवार से करेगी। आम आदमी पार्टी को घेरने की योजना के तहत पार्टी अपने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सुझाव लेगी। बेहतर सुझाव पर चुनाव में स्लोगन बनाने से लेकर विपक्ष को घेरेगी। इसके साथ ही पूरी दिल्ली में 49 प्रचार रथों को उतारा जाएगा। इसके जरिये पार्टी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की जनता से सुझाव लेगी। सुझाव के साथ ही प्रचार रथ के माध्यम से भाजपा केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएगी।
|
नोटबंदी में तीन सौ करोड़ की हेराफेरी के आरोपी ने पत्नी-बच्चे सहित खुद को गोली मारी, मौत
January 01, 2020 10:54 AM
Pinaka Times, Faridabad; 01st January : नोटबंदी के दौरान तीन सौ करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोपी ने एक्सप्रेसवे के निकट पत्नी, बच्चे और खुद को गोली मार ली। इस घटना में एक बच्चा घायल भी हुआ है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है।बताया गया है कि एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास बुधवार को कार सवार बुलियन व्यापारी नीरज अग्रवाल ने पत्नी, बच्चे और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में एक बच्चा भी घायल हुआ है।
|
यहां रानी से हार गए थे शहंशाह अकबर, मां नर्मदा की कृपा से जन्मी थीं रानी रूपमति
December 29, 2019 11:09 AM
Pinaka Times, Faridabad; 29Th December : मांडू को प्रेम और संगीत की नगरी कहा जाता है। यहां के कण-कण में संगीत है तो यहां की हवाओं में रानी रूपमति और बाजबहादुर के प्रेम की कहानी। यहां विंध्य पर्वत पर करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर आदिवासी संस्कृति, मालवा का संगम और ट्रैकिंग का रोमांच है। इंडो-फारसियन वास्तुकला भी है। मांडू की वास्तुकला के कायल जहांगीर ने इसे शादिया बाद नाम देते हुए लिखा था- मांडू वास्तुकला और नैसर्गिक सौंदर्य में भारत की अन्य वास्तुकलाओं में श्रेष्ठ है। मांडू उत्सव के मौके पर दैनिक भास्कर आपको बता रहा है उन रानी रूपमति की कहानी, जिनके शौर्य के आगे शहंशाह अकबर भी हार गए थे।
|
मालकिन ने फांसी लगाई, दो दिन शव के साथ रहे डॉगी, अस्पताल भी गए
December 28, 2019 10:58 AM
Pinaka Times, Faridabad; 28Th December : शिवधाम कॉलोनी में रहने वाली 35 बरस की पलक बागेचा। इनसानों से धोखा मिला तो दो पालतू कुत्तों को ही हमदर्द बना लिया। पलक ने आत्महत्या कर ली तो ये हमदर्द पलंग के आसपास ही घूमते रहे। दो दिन बाद बदबू आई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची और शव को ऊपर से नीचे लेकर आई। इस दौरान कुत्ते एसे बर्ताव कर रहे थे मानो कोई परिजन रोते-बिलखते हुए बदहवास सीढ़ियों से साथ-साथ उतर रहा हो।
|
|
दिल्ली: गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों की सूझबूझ से बचाए गए 40 लोग
December 26, 2019 11:15 AM
Pinaka Times, Faridabad; 26th December : राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग ने भगदड़ मचाया है। बुधवार देर रात करीब दो बजे कृष्णा नगर की एक बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया गया कि जिस इमारत में आग लगी वह कबाड़ का गोदाम है। तीन मंजिला गोदाम में देर रात आग लगने से भगदड़ मच गई, जिसकी सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए 40 लोगों को सकुशल बचाया।
|
|
भोपाल में भाजपा नेता का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहाया, नीलबड़ में 2 करोड़ की सरकारी जमीन पर था अवैध कब्जा
December 24, 2019 10:32 AM
Pinaka Times, Faridabad; 24Th December : शहर में पिछले 10 दिन से माफिया के खिलाफ चल रही मुहीम ने सोमवार को फिर जोर पकड़ा। नीलबड़ क्षेत्र में भाजपा नेता और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य सूरज सिंह मारण के परिजन द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए दो अलग-अलग कॉम्प्लेक्स ढहा दिए गए। एक में 12 और दूसरे में तीन दुकानें बनी थीं। जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जाती है। यहां सभी दुकानें किराए पर चल रही थीं और इनका किराया 50 हजार रुपए महीना से अधिक था। कॉम्प्लेक्स बनाने वाले अचल सिंह मारण, टीकाराम मारण और उनके साथियों ने कार्रवाई का विरोध किया।
|
नेत्र सर्जन ने साल में 451 बार शेयर खरीदे-बेचे ट्रिब्यूनल ने व्यापार माना, लगा 30% टैक्स
December 23, 2019 10:26 AM
Pinaka Times Faridabad; 23Rd December : नेत्र सर्जन डॉ. राजीव चौधरी को शेयर बाजार में लगातार शेयरों की खरीदी-बिक्री भारी पड़ गई। 2007-08 में उन्होंने 451 बार शेयर खरीदे-बेचे (288 बार शेयर को खरीदा और 163 बार बेचा) की, जिसके चलते इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल इंदौर ने शेयर में लगाई गई राशि को निवेश नहीं मानकर व्यापार माना है।
|
|
कांग्रेस विधायक बनवारी लाल का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
December 21, 2019 10:15 AM
Pinaka Times, Faridabad; 21St December : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का शनिवार सुबह 6.30 निधन हो गया। बनवारी लाल शर्मा 65 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनका लंबे समय से भोपाल में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विधायक शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
|
|