|
व्हाट्सऐप और फेसबुक यूजर्स के सन्देश
January 22, 2016 08:48 PM
दुनियां से बात करने के लिये फोन की जरूरत होती है। और प्रभु से बात करने के लिये मौन की जरूरत होती है।। फोन से बात करने पर बिल देना पड़ता है , और ईश्वर से बात करने पर दिल देना पड़ता है। - आई एस यादव
जीवन का अर्थ है समय। जो जीवन से प्यार करते हों, वे आलस्य में समय न गँवाएँ। - अमित आहूजा
निगाहों में मंजिल थी, गिरे और गिरकर संभालते रहे,
हवाओं ने बहुत कोशिश की, मगर.. चिराग़ आँधियों में भी जलते रहे. - नितिन भाटिया
काश "इन्सान" भी नोटों की तरह होते,
रोशनी की तरफ करके देख लेते,
"असली" है या "नकली" !! -जितांशु चावला
|
व्हाट्सऐप और फेसबुक यूजर्स के सन्देश
January 19, 2016 02:35 PM
One day Brain asked Heart : “why are you sending messages to people, without any reason ?
lovely reply by Heart 2 Brain : “ You Need Reasons. I Need Relations”. – Ajay Vashisht
जैसे जल शरीर को निर्मल बनाता है,
वैसे ही विद्या चरित्र को निर्मल बना देती है। - भूपेश आहूजा
पवित्र मन सबसे उत्तम तीर्थ है। - ललित गेरा
|
वाट्सऐप व फेसबुक यूजर्स के संदेश
January 18, 2016 03:42 PM
बात छोटी ज़रूर है पर विचारणीय है जिस धागे की गांठ खुल सकती हो, उस पर कैची मत चलाओ..!! - संजय खत्री
दूसरों की "परेशानी" का आनंद ना लें! कही भगवान आपको वही "गिफ्ट" ना कर दें!! क्योंकि भगवान वही देता है, जिसमें आपको "आनंद" मिलता है! - अशोक धींगड़ा
|
वाट्सऐप व फेसबुक यूजर्स के संदेश
January 17, 2016 02:31 PM
चीज़े तो अक्सर वहां मिल जाती हैं
... जहां वो खोयी हैं...
विश्वास वहां कभी नहीं मिलता
... जहां वो खोया हो... - अश्विनी त्रिखा
जो आप हासिल करना चाहते हैं
यदि उसके लिए धर्मयुद्ध नहीं करते
तो जो आपसे खो गया
उसके लिए रोना व्यर्थ है। - जोगेन्द्र चावला
"All our dreams can come true if we have the courage to pursue them." – विवेक गौतम
"पैसा फिर कहता है, भले मैं उपर साथ नहीं जाऊंगा पर
जब तक मै नीचे हूँ
तुझे बहुत उपर लेके जाऊंगा.." -विक्की कपूर
|
BP से बचने के लिए खाएं लहसुन और अदरक, 11 घरेलू नुस्खे
November 16, 2015 11:50 AM
Pinaka Times, Delhi : आज की बिजी लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर (BP) की प्रॉब्लम्स कई लोगों में देखने को मिलती है। इसके पेशेंट्स को चक्कर आना, नींद नहीं आना, हार्ट बीट बढ़ जाना जैसी प्रॉब्लम्स होती हैं। BP के पेशेंट को कम नमक खाने की सलाह दी जाती है। BP से बचने और इसे कंट्रोल करने के कई आसान घरेलू उपाय भी हैं। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. बी. एस. राठौरबता रहे हैं ऐसे ही कुछ आसान घरेलू उपाय...
|
वजन कम करने के लिए खाएं तुलसी और हरा धनिया, 5 घरेलू नुस्खे
November 16, 2015 11:49 AM
Pinaka Times, Delhi : दीपावली जैसे फेस्टिवल पर ओवरइटिंग हो ही जाती है। इससे कुछ वजन भी बढ़ जाता है। फेस्टिव सीजन के बाद वेट लॉस करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना ज़रूरी है। डिटॉक्स ऐसी प्रोसेज है जिसमें बॉडी में मौजूद बैड केमिकल दूर हो जाते हैं और हम लाइट फील करते हैं। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है ऐसी 5 चीजों के बारे में जो आपके किचन में ही मिल जाएंगी। इन्हें खाकर आप आसानी से अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं :
|
हेल्थ और खूबसूरती के साथ कई गुणों का खजाना है शहद पीना और लगाना
November 16, 2015 11:48 AM
Pinaka Times, Delhi : लाइफस्टाइल डेस्कः शहद केवल स्वाद से ही भरपूर नहीं है, बल्कि हमारे हेल्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ऐसे में जरूरी है कि शहद के फायदे, उसके इस्तेमाल के तरीके आदि के बारे में जाना जाए। बहुत सारे फूलों के रस से तैयार होने के कारण इसमें ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं जिनकी इस्तेमाल सिर्फ हेल्थ के ही लिए नहीं बल्कि खूबसूरती निखारने के लिए भी किया जाता है।
|
बीपी कम करने के अलावा और भी कई फायदे हैं चुकंदर का जूस पीने के
September 19, 2015 03:09 PM
Pinaka Times, Delhi; 19th September : चुकंदर का रस पीना दिल के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है. यह हृदयाघात के रोगियों की मांसपेशियों को मजबूत बना सकता है. जर्नल 'सकुर्लेशन : हार्ट फेल्यर' में प्रकाशित शोध नतीजों के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने जाना कि चुकंदर के रस में नाइट्रेट की उच्च मात्रा के कारण मांसपेशियों में सुधार होता है. इससे पूर्व के अध्ययनों में साबित हो चुका है कि खान पान में नाइट्रेट के सेवन से कई प्रख्यात खिलाड़ियों की मांसपेशियों में सुधार आया है. सेंट लुईस के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के उप प्रध्यापक लिंडा पीटरसन के मुताबिक, "यह एक छोटा सा अध्ययन है,
|
अच्छी नींद ही तेज दिमाग की चाबी
August 09, 2015 12:21 PM
Pinaka Times, August 9th : आज के भागते-दौड़ते जीवन में लोगों की याददाश्त पर काफी असर पड़ रहा है। कभी-कभी हम भाग-दौड़ में काफी अहम चीजों को कमजोर याददाश्त के कारण भूल जाते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, एक अच्छी नींद ही तेज दिमाग की चाबी है। उनका कहना है कि अच्छी नींद लेने के बाद हम उन तथ्यों को याद रखने में सक्षम होते हैं जो हम कभी-कभार जागते हुए भी याद नहीं रख पाते हैं।
ब्रिटेन की एक्सीटर यूनिवर्सिटी तथा स्पेन में स्थित संज्ञान, दिमाग और भाषा के लिए बसीक केंद्र की टीम के अनुसार नींद के कारण न सिर्फ हम अपनी याददाश्त को सुरक्षित रख पाते हैं, बल्कि इसे आसानी से दोहरा भी सकते हैं। एक्सीटर यूनिवर्सिटी के निकोलस डुमे का कहना है कि नींद के कारण हम अपने दिमाग में छिपी कई चीजों को याद कर सकते हैं, अच्छी नींद से याददाश्त को बरकरार रखने की जो क्षमता मिलती है, उससे ये संकेत मिलते हैं कि कुछ स्मृतियां सारी रात नींद के दौरान और भी तेज होती रहती हैं।
|
मौत का खतरा कम करता है मसालेदार भोजन!
August 09, 2015 12:20 PM
Pinaka Times, August 9th : अपने खाने में थोड़ा मसाला बढ़ा दीजिए। एक अध्ययन से पता चला है कि मसालेदार भोजन कई बीमारियों से बचाकर मौत को पीछे धकेलने में मददगार साबित होता है। ब्रिटिश मेडिकल जरनल में प्रकाशित पेपर में शोधार्थियों ने यह बात बताई है। इसमें कहा गया है कि मसालेदार भोजन को अधिक बार लेने से कैंसर, दिल और सांस की बीमारी से होने वाली मौतों का खतरा कम होता है। यह बात पुरुषों से अधिक महिलाओं पर लागू होती है।
|
मानसून सीजन में डेंगू से रहें सावधान
August 09, 2015 12:18 PM
Pinaka Times, August 9th : भारत को दुनिया की डेंगू की राजधानी माना जाता है, क्योंकि यहां पर डेंगू के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जाते हैं। मानसून में यह समस्या और बढ़ जाती है, क्योंकि सड़कों पर गड्डों में पानी भर जाता है। ठहरा हुआ पानी एडीज मच्छर के तेजी से पनपने का साधन बनते हैं।
एक ताजा शोध के अनुसार, 58 लाख से ज्यादा भारतीय हर साल डेंगू से पीड़ित पाए जाते हैं, यह अंकड़ा सरकारी रिपोर्ट में दर्ज 20000 के अंकड़े से 282 गुना ज्यादा है। तेजी से बढ़ते डेंगू के मामलों और इसके शरीर के अहम अंगों पर होने वाले प्रतिकूल असर के मद्देनजर शहर के विषेशज्ञों ने इसकी रोकथाम के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाने और तुरंत कदम उठाने की सलाह दी है।
|
'दिमागी शक्ति को बचाए रखने के लिए फेसबुक, ट्वीटर से करें तौबा'
August 09, 2015 12:17 PM
Pinaka Times, August 9th : जो किशोर फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रतिदिन दो घंटे से ज्यादा समय बिताते हैं उनके लिए यह नया अध्ययन कुछ जानकारियों का खुलासा करता है। इसके हिसाब से सोशल नेटवर्किंग साइट्स के ज्यादा लंबे समय तक प्रयोग से किशोरों में आत्महत्या की भावना बढ़ाने वाले विचारों, मनोवैज्ञानिक परेशानियों और मानसिक विकारों के बढ़ने का खतरा रहता है और यह उनके मानसिक स्वास्थ्य को भी खराब करता है।
शोधार्थियों का कहना है कि जो किशोर लंबे समय तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स का प्रयोग करते हैं उन्हें मानसिक स्वास्थ्य सहायता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह अध्ययन अभिभावकों को तो एक महत्वपूर्ण संदेश देता ही है, साथ ही मानसिक स्वास्थ्य सहायता सेवा प्रदाताओं के लिए एक अवसर भी है कि वे इन साइटों पर अपनी पहुंच बढ़ाएं।
|
|
जानिए, एलोवेरा के 7 अनूठे असरकारी फायदे
August 01, 2015 04:14 PM
Pinaka Times : इन दिनों एक हर्बल खासी चर्चा में है। सौन्दर्य निखार के लिए हर्बल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के रूप में बाजार में एलोवेरा जैल, एलोवेरा बॉडी लोशन, एलोवेरा हेयर जैल,एलोवेरा स्किन जैल, एलोवेरा शैंपू, एलोवेरा साबुन, एलोवेरा फेशियल फोम, और एलोवेरा ब्यूटी क्रीम में ब्यूटी पार्लरों में धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है।
ग्वारपाठा, अलोवेरा, एलोवेरा, एलोविरा, ऐलोवेरा नाम से पुकारी जाने वाली यह जड़ीबूटी ना सिर्फ सौन्दर्य उत्पादों में बल्कि कई असाध्य रोगों में औषधि के रूप में भी प्रयोग की जा रही है। इसके गुण जितने चमत्कारी हैं उसे पाना उतना ही सरल है। इसे घर में भी कम से कम जगह में, छोटे-छोटे गमले में सहजता से उगाया जा सकता है।
|
तुरंत एनर्जी चाहिए तो यह खाएं
August 01, 2015 04:13 PM
Pinaka Times : जरा भी थकान महसूस होने पर चाय या कॉफी के साथ वसायुक्त चीजें खाना आज आम बात है। कुछ लोगों की तो यह आदत ही होती है। न्यूट्रीशियंस का कहना है कि इस प्रकार का नाश्ता सेहत के लिए हानिकारक होता है।
|
दिल के रोगों से बचना है तो खाएं यह 4 सब्जियां
August 01, 2015 04:11 PM
Pinaka Times : हरी-भरी सब्जियां आंखों के लिए जितना अच्छा टॉनिक है उतनी ही यह सब्जियां दिल के रोगों में भी लाभकारी हैं। हमारे भोजन में कई ऐसी सब्जियां हैं, जिन्हें प्रतिदिन प्रयोग करके दिल की अधिकांश बीमारियों से बचा जा सकता है। ये हैं-
* टमाटर- इसमें विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, लाइकोपीन, विटामिन ए व पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
|